आज के इस पोस्ट में आप जान पाएंगे, उस पीटीसी (पे पर क्लिक) वेबसाईट के बारे में, जिसके बारे में बताने जा रहा हूं। हालांकि यह सिर्फ पीटीसी साइट नहीं हैं, बल्कि यहां से और तरह के काम करके भी कमाई किया का सकता है।
सबसे पहले यह जानने के प्रयास करते है कि आखिर पीटीसी साइट क्या होता है और यह कैसे काम करता है।
जैसा कि इसके नाम से ही बात क्लियर हो जाता है, जब भी आप क्लिक करते है, तब आपको इस काम के बदले पे किया जाता है, यह पॉइंट्स में भी हो सकता है या फिर किसी देश के करेंसी में भी।
अब सवाल उठता है, कि क्लिक किस पर करे। अगर आपने गूगल एडसेंस के बारे में सुना या इस्तेमाल किया होगा, जिसमें आपको एड्स दिखता होगा और आपने कई बार जानबूझकर या गलती से उस एड्स पर क्लिक करते है, तो पब्लिशर को इसके बदले कमाई होता है।
सभी बातों को स्किप करते हुए, रजिस्ट्रेशन पेज में चलते है।
Table of Contents
Registration
इस में अकाउंट रजिस्टर करने के लिए ऑफिशियल साईट Neobux को विजिट करे, इसके बाद top-right एरिया में आपको Register करने का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा, उसका एक स्क्रीनशॉट में नीचे वाले पैराग्राफ में दिखा रहा हूं।
यहां पर सभी फील्ड जरूरी है, इसे ध्यान से भरे। यूजर नेम, पासवर्ड, ईमेल और बर्थ ईयर ध्यान से फिल करे और Continue बटन दबाने से पहले इस दोनों को ठीक याद करे के, वरना फॉरगेट करना पड़ेगा।
इन सभी फील्ड को भरने के बाद, जब आप continue दबाएँगे, तब आपके इनबॉक्स में एक कन्फर्मेशन मेल जाएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद ब्राउज़र में एक लिंक खुलेगा और आपका अकाउंट वेरिफाइड हो जाएगा।
नोट: अगर तुरंत इनबॉक्स में कोई मेल ना दिखे, तो कुछ देर वेट करे, करीब 5 मिनट।
इसके बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पेज लॉगिन कर सकते है।
अब इसके बाद जानते है कि इस साइट में क्या क्या फीचर्स दिया गया है और इसका कैसे इस्तेमाल हम कमाई करने में कर सकते है।
Ads
लॉगिन करने के बाद आपको फर्स्ट टैब में View Advertisements पर क्लिक करना है। इसके बाद जो पेज खुलेगा, उसका स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है।
इसमें आपको तीन तरह के एड्स मिलेंगे, जिसमें दो (magenta & orange) कलर के एड्स फिक्स्ड होते है, मतलब यहां एक दिन में एक ही बार एड्स मिलता है, बाकि दूसरा जो ग्रे कलर के एड्स दिनभर आते रहते है, यह फिक्स्ड नहीं होता है कि एक दिन में कितना एड्स दिखाया जाएगा।
Pros
- इस तरह के एड्स क्लिक करके कमाई करना मुश्किल काम नहींं है। बस आपको उस पर क्लिक करना होता है, इसके बाद 10 सेकंड्स रुकना होता है, इसके बाद अर्निंग अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है।
- हर एड्स को पूरा देखने बाद आपको $0.001 मिलते है और इतना ही वैल्यू वाले एक पॉइंट भी मिलते है।
- एड्स का कोई समय सीमा नहीं होता है, इसे 24 घंटा के अंदर कभी भी कर सकते है।
Cons
- एड्स क्लिकिंग का पेमेंट बहुत कम मिलता है अगर $1 का वैल्यू ₹70 है, तो आपको एक ऐड के लिए $0.001=₹0.7 मिलेगा। पॉइंट मिला कर भी ₹0.14 ही होगा।
- दिनभर में आपको ज्यादा एड्स नही मिलता है, ऑरेंज और मैजेंटा एड्स तो फिक्स है, बस ग्रे एड्स चार पांच बार मिलता है।
- एड्स क्लिकिंग मोबाइल फोन पर उपलब्ध नहीं है, इसके लिए आपको पास लैपटॉप/डेस्कटॉप होना चाहिए।
नोट: मोबाइल पर एड्स देखने का प्रयास करने पर आपका अकाउंट बंद किया जा सकता है।
Mini Jobs
यह आपको लेफ्ट से 2nd टैब में मिल जाएगा।
यह काम एड्स देखकर कमाई करने से हजार गुना बेहतर है, लेकिन इसका भी हाल एड्स के तरह ही है।
मतलब हमेशा नहीं दिखता है, कभी कभार दिखता है अच्छा पेमेंट वाला।
इसके लिए आपको eight figure साइट जो अब Appen के नाम से जाना जाता है, उसमे अकाउंट बनाना पड़ता है और यह साइट neobux के साथ ही कनेक्ट होता है।
जब आप इस पर अकाउंट बना लेते है, तो आपको वेट करना पड़ता है, जब आपको मिनी जॉब्स आए। इसके लिए हमेशा आपको यहां जाकर चेक करना पड़ता है।
यहां जॉब और उस जॉब को पूरा करने के लिए कितना पे किया जाएगा उसका डिटेल्स दिखाता है।
पेमेंट यहां ¢ में में दिया जाता है और ¢100=$1 होता है।
Pros
- मिनी जॉब्स का सामान्य वैल्यू 1¢ से लेकर ¢8 तक होता है, किसी स्पेशल जॉब्स वैल्यूज ज्यादा भी हो सकता है।
- यह काम सीख जाने पर आपको ज्यादा मजा आता है, काम करने में।
- $1 के वैल्यूज तक जॉब्स पूरा करने पर आपको अतिरिक्त 18% बोनस दिया जाता है।
Cons
- मिनी जॉब्स हर समय उपलब्ध नहीं होता है और यहां पहले आओ पहले पाओ वाला सिस्टम चलता है।
- इस तरह के जॉब्स करने के लिए काम सीखना होता है और मेरे हिसाब से पेमेंट उस काम के लायक नहीं होता है।
- जॉब ऐप्रोवाल रेट 60% से 80% तक होता है, जो कि बहुत ज्यादा है।
- ज्यादा अमाउंट वाले जॉब्स आपको विरले ही हाथ लगते है।
नोट: इसमें भी हमेशा एक ही अकाउंट बनाए।
Survey
सर्वे इस साइट से कमाई करने का मुख्य जरिया है, यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इसमें कुछ $5 तक आते है।
यहां पर आपको एक प्रोफाइल्स पेज को पूरा करना होता है और इसमें तकरीबन 25 क्वेश्चन होते है।
जिसके आधार पर ही आप किसी सर्वे को पूरा करने के लिए क्वालिफाई होते है।
जब प्रोफ़ाइल पेज को एक बार सबमिट कर देते है, तब इसे 60 महीने बाद ही एडिट कर सकते है।
सबसे ऊपर वाला ब्लू कलर जो चार सर्वे दिख रहा है, उस एक दिन में एक ही बार एक्सेस किया जा सकता है।
जबकि नीचे वाला ऑरेंज सर्वे कई बार दिखाता है, एक दिन में।
अमूनन सुबह, दिन और देर रात के समय नया सर्वे को ऑरेंज सर्वे में जोड़ा जाता है, इस समय इसे देखने पर बहुत से सर्वे को क्वालिफाई किया जा सकता है।
Pros
- किसी और साइट के तुलना में यहां ज्यादा पेआउट वाला सर्वे ऐड किया जाता है।
- यहां पर आपको ज्यादा कंपनी वाले सर्वे मिलते है। जैसे – सर्वे टाइम, पोल्फिश, और युनो सर्वे।
Cons
- वैसे सर्वे तो इस साइट में बहुत मिलता है, पर हर समय उपलब्ध नहीं होता है और इसीलिए यहां बार बार चेक करते रहना पड़ता है।
- प्रोफ़ाइल पेज के लिए 25 क्वेश्चंस काफी नहीं है और इसी वजह से ज्यादातर सर्वे क्वालिफाई करने में असफल हो जाते है।
- अक्सर इस साइट में क्वेश्चंस बहुत लंबा होते है और इसे पूरा करने में बहुत समय आपका जाता है।
Games
इस साइट में गेम खेलकर पैसे कमाना बेवकूफी वाला सवाल है। पांच मिनट वाले गैम खेलने पर आपको बस $0.001 मिलते है, जो कि कमाई के लिहाज से बेहद खराब है।
बाकी यहां पर और जानकारी के लिए विजिट कर सकते है।
Coins
इस सेक्शन में बहुत से काम है, जैसे गेम खेलना, वीडियो स्ट्रीम करना, एप्प इंस्टॉलिंग, और सर्वे करना शामिल है।
इस काम के बदले आपको कॉइंस दिया जाता है, हालांकि यह वर्क पीरियड खत्म होने के बाद ही आपके अकाउंट में क्रेडिट होता है।
इस सेक्शन में जाकर और जानकारी आप के सकते है।
Payout
Neobux से पेमेंट विड्रॉ करने के लिए आपके पास PayPal या Skrill का अकाउंट अकाउंट होना चाहिए। वैसे मैं आपको पेपाल पर ही अकाउंट बनाने के लिए सजेस्ट करूंगा।
Last Points
तो यह था neobux से जुड़ा इंफॉर्मेशन। हालांकि यह सभी जानकारी आपको इसके साइट में भी मिल जाता पर, वह एक जगह इकट्ठा और हिंदी भाषा में नहीं मिल सकता है। बस में इसी चीज को पोस्ट के माध्यम से आपके साथ सांझा किया है।
अब अंत में इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद।
मुझे हमेशा से लिखना और पढ़ना पसंद है और इसी वजह से इस ब्लॉग को बनाया है। यहाँ पर मैं ब्लॉगिंग और मनी मेकिंग जैसे टॉपिक पर लगातार बेहतरीन पोस्ट लिखता हूं।